चक्रधरपुर, अक्टूबर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, हिटी पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, आनंदपुर, गुदड़ी और बंदगांव प्रखंड में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा को सिंदूर खेल के साथ भावभीनी विदाई दी गई। विभिन्न पूजा पंडालों में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल रहा। चक्रधरपुर के रानी रसाल मंजरी, आदि दुर्गा पूजा समिति पुरानी बस्ती, बंगाली एसोसिएशन, न्यू बस स्टैंड दुर्गा पूजा पंडाल, शीतला मंदिर, कपड़ा पट्टी, गुदड़ी बाजार, नूतन दुर्गा पूजा पंडाल, ठठेरा मोहल्ला, हिंद दुर्गा पूजा पंडाल और दंदासाई सहित विभिन्न पूजा पंडालों में सिंदूर खेल का आयोजन किया गया। महिलाओं ...