चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।बंदगांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार देर शाम बीडीओ भीखम कुमार और थाना प्रभारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके साथ ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वर्ष 1967 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस तरह यह पूजा कमेटी क्षेत्र की पुरानी धार्मिक परंपराओं में शामिल है। स्थानीय लोगों के बीच मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत मां दुर्गा अवश्य पूरी करती हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़े श्र...