चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। पर्यटन दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ 134वीं वाहिनी की ओर से झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र स्थित अक्षयशिला जलप्रपात में रविवार को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व 134वीं वाहिनी के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने किया। सीआरपीएफ जवानों के साथ कालियापोष, दीघा, सागाजोड़ी और रेंडा गांव के ग्रामीणों ने भी अभियान में भाग लिया।जवानों और ग्रामीणों ने जलप्रपात व आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। इस दौरान लोगों को पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कमांडेंट ने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों व पर्यटकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्हों...