चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: कभी नक्सली गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सारंडा क्षेत्र में अब सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी नई पहल देखने को मिल रही है। सारंडा की प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगल, पहाड़ और जलप्रपातों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की क्षमताओं के बीच सीआरपीएफ 134वीं वाहिनी ने पर्यटन दिवस के अवसर पर झारखंड ओडिशा सीमा क्षेत्र इस्थित अक्षयशिला जलप्रपात में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीआरपीएफ 134वीं वाहिनी के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने किया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों के साथ आसपास के कालियापोष, दीघा, सागाजोड़ी एवं रेंडा गांवों के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर अक्षयशिला जलप्रप...