Chakradharpur News: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आएं महिलाएं : सांसद
चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में कुईड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बुधवार को कदमडीहा गांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सांसद के पहुंचने पर जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद जोबा माझी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। आमसभा में बीपीएम मुमताज आलम ने कुईड़ा संकुल संगठन की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं बीएपी मकरु सुंडी ने संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.