Chakradharpur News: सात प्रखंडों में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 436 लोगों की हुई जांच
चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सात प्रखंडों में गुरुवार को ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं विशेष वृद्धजन आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। टोंटो, गुदड़ी, मंझारी, तांतनगर, चक्रधरपुर, झींकपानी और मनोहरपुर प्रखंडों में आयोजित इन शिविरों में कुल 436 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविरों में लोगों के रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया और योग सत्र के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया।शिविरों में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार लायक, डॉ. सूर्या भूषण देवगम, डॉ. कविता मैती, डॉ. धर्म राज सिंह, डॉ. प्रदीप गुड़िया, डॉ. अनीश कुमार, डॉ. निशा सुम्बरुई, डॉ. मैनुद्दीन अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.