चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। कुलीतोड़ांग पंचायत अंतर्गत सागिपी गांव में बुधवार को छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटों, संगीत और मनमोहक भाव-भंगिमाओं के माध्यम से छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपरा, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली। मौके पर पंचायत के मुखिया माझी जोंको, मुंडा घनश्याम डोंगो, मंगल सिंह सामड़, जगत पाल मुंडा, कृष्णा मारला, हरि सिंह डोंगो, कैईरा डोंगो, विशाल डोंगो, डांगुर सिंह जामुदा, लखन डोंगो, सूरज ...