चक्रधरपुर, अगस्त 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा इलेक्ट्रीक जी विभाग में कार्यरत सोनाराम मुखी(48 वर्ष) नामक एक रेलकर्मी को शनिवार शाम को ड्यूटी के दौरान जहरीले सांप ने काटा। सांप के काटने से पीड़ित मुखी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए पहले चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। वर्तमान उनका आईसीयू में ईलाज चल रहा है।

घटना का विवरण सोनाराम ने बताया कि वह चाईबासा एसएसई इलेक्ट्रीक जनरल विभाग में इलेक्ट्रीक मिस्त्री के तौर पर कार्यरत है। शनिवार को वह चाईबासा के पास स्थित केंदपोसी के ट्रैक्शन सब स्टेशन में समरसुबल पंप लगाने के दौरान फोन से बात कर रहा था एक जहरीले एवं विशाल सांप ने उसे ड...