Chakradharpur News: सर्पदंश से युवक की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान
चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। चिरिया पंचायत के टिमरा गांव में सर्पदंश से 39 वर्षीय टापू पूर्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात टापू पूर्ति अपने घर में जमीन पर सोया हुआ था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही झाड़-फूंक से उसका इलाज शुरू कर दिया। जब दोपहर तक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तब परिजन उसे दोपहर 12 बजे के बाद इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सर्पदंश से युवक की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान मामले पर सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.