Chakradharpur News: सर्पदंश की शिकार हुई महिला, चाईबासा रेफर
चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कोमाय गांव की 35 वर्षीय बिरंग पूर्ति को जंगल के रास्ते बेटी के घर जाते समय जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिरंग पूर्ति पैदल अपनी बेटी के घर जा रही थीं। रास्ते में जंगल से गुजरने के दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश का मामला बढ़ा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एक ही दिन में सर्पदंश से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.