चक्रधरपुर, अक्टूबर 22 -- Chakradharpur News: राउरकेला, संवाददाता सरायकेला- खरसवां जिले के निवासी सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रवीर कुमार आचार्य जम्मू में शहीद हो गये। सरायकेला के ईंटाडी गांव के रहने वाले प्रवीर(51) सीआरपीएफ 137 बटालियन में कार्यरत थे। बुधवार को उनको राउरकेला में अंतिम विदाई दी गई।जानकारी के मुताबिक, प्रवीर कुमार आचार्य राउरकेला के बड़टोली में अपना घर बना कर परिवार के साथ रहते थे। वे पिछले गुरुवार को सुरक्षाबलों के जवानों के साथ पहाड़ी पर सर्च अभियान चला रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से गिर गये थे और घायल हो गये थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों की वीरता को किया नमन उनके शव को रांची लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से बुधव...