Chakradharpur News: सरायकेला के समीप सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर का युवक घायल, एमजीएम रेफर
चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर के दंदासाई निवासी हिमालय रवानी (26) रविवार रात सरायकेला के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से लौट रहे एम्बुलेंस चालक श्रीराउतु जोंको की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। साथ ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए युवक को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाने वाले एम्बुलेंस चालक के कार्य की सराहना हो रही है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, रिम्स रांची रेफर यह भी पढ़ें- Chakradh...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.