चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल कार्यालय तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के सरकारी क्वार्टरों के आसपास इन दिनों घनी झाड़ियां उग आई हैं। वहीं बरसात के कारण कई स्थानों पर जलजमाव होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ-साथ कार्यालय आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से परिसर की समुचित साफ-सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां काफी बढ़ गई हैं। बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। घनी झाड़ियों के बीच सांप, बिच्छू व अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा हमेशा बना रहता है, जिससे क्वार्टरों में रहने वाले परिवार भय के साये में रहते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: खरेंदा के वार्ड एक और दो की...