चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला थाना अंतर्गत डुमरडीहा ग्राम में कराईकेला थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने का भी सख्त निर्देश दिया गया। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। साइबर अपराध को लेकर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सावधान करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करें। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर: ठगी से बचने के लिए पुलिस का साइबर पाठ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय ज...