Chakradharpur News: संभावित दुकान निर्माण स्थल का सर्वेक्षण व मापी शुरू
चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-75(ई) पर बार-बार चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद की टीम ने एनएच-75(ई) के किनारे संभावित दुकान निर्माण स्थल का सर्वेक्षण एवं मापी कार्य शुरू किया गया। मापी का कार्य प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ किया गया। टीम ने मुख्य सड़क, नाली तथा नाली के बाद उपलब्ध भूमि की चौड़ाई और स्थिति का आकलन किया। सर्वे के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग को भेजा जाएगा, ताकि प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.