Chakradharpur News: संत नरसिंह आश्रम में भजन संध्या
चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। संत नरसिंह आश्रम परिसर में बीते शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या और नन्हे बच्चों के लिए राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय भजनों से हुई। जमशेदपुर से आए प्रसिद्ध कलाकार चंचल कुमार तथा बिहार से पधारे कलाकार नेहाल मिश्रा और नेहा तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज़ में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा गाए गए भजनों-राधा कृष्णा, महादेव और चलो बुलावा आया है-पर पूरा आश्रम परिसर झूम उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम में धूमधाम से मनी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.