Chakradharpur News: श्री श्री हरि मंदिर दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित
चक्रधरपुर, सितम्बर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री हरि मंदिर दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक सोमवार रात एम के क्लासेस परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश शुक्ला ने की। इसमें सर्वप्रथम पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेश शुक्ला को पुन: अध्यक्ष चुना गया। मालती गिलुवा को संरक्षक तथा पवन शंकर पाण्डेय एवं जय कृष्ण दास को सह संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा कमल कृष्ण दास व मनोज वर्मा उपाध्यक्ष, मधुसूदन रवानी सचिव, अश्वनी प्रामाणिक सह सचिव, अशोक दास कोषाध्यक्ष तथा मनीष वर्मा व कुन्दन साव सह कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: श्री श्री हरि मंदिर दुर्गा पूजा समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.