Chakradharpur News: श्री अरविंदो राउरकेला स्कूल में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- Chakradharpur News: राउरकेला, संवाददाता राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग एवं इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर-5 स्थित श्री अरविंदो राउरकेला स्कूल में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ भविष्य के लिए स्वस्थ अभ्यास को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान कुल 82 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें किंडरगार्टन से कक्षा-1 तक के 27 विद्यार्थी तथा कक्षा-9 एवं 10 के 55 विद्यार्थी शामिल थे। शिविर में इस्पात जनरल अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ चर्चा किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जलजनित बीमारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.