Chakradharpur News: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
चक्रधरपुर, नवम्बर 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के बीच बुधवार को चक्रधरपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। सुबह से ही शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा मुक्तिनाथ धाम घाट से प्रारंभ हुई। यात्रा में एक हजार से अधिक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश और नारियल धारण कर शामिल हुईं। वहीं, बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भगवा वस्त्र पहनकर यात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कलश यात्रा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.