चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर वन विश्रामागार में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. नागेश्वर प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक सुखराम उरांव को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया। वहीं सलाहकार प्रमुख के रूप में अशोक षाड़ंगी, राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव, खिरोद महतो, बिनोद साहू, अनुश्वरी प्रधान, पेद्दा राव समेत 11 सदस्यों को मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन बलराम प्रधान ने किया। मौके पर जगदीश नायक, दिलीप प्रधान, जयकुमार सिंहदेव, चिंतामणि प्रधान, विनोद साहू, अनुश्वरी प्रधान, पूर्णचंद्र प्रधान, सपन मिस्त्री, टूला पति, दीपक सिंह, अनंत प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे। केंद्रीय कमेटी में अध्यक्ष डॉ. नागेश्वर...