चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रुप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल धाम मंदिर में श्रावणी मेले के आयोजन को लेकर शनिवार को गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय सभागार में महादेवशाल सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर कई निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- अनाधिकृत रूप से मकान के अंदर घुसने एवं अभद्र व्यवहार करने की पुलिस से शिकायतसुरक्षा व्यवस्था प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेगी। चिन्हित स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि बिजली, पानी, शौचालय और...