Chakradharpur News: श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, उमड़ा आस्था का सैलाब
चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, आनंदपुर, मनोहरपुर, बंदगांव प्रखंड में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की घूरती (बाहुड़ा) रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य सुसज्जित रथ पर सवार होकर अपने मूल निवास श्रीमंदिर के लिए रवाना हुए। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और "जय जगन्नाथ" का जयघोष के बीच श्रद्धापूर्वक रथ को खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ यात्रा के दौरान पुरानीबस्ती क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ पूरे मार्ग में देखने को मिली। यात्रा को लेकर श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.