Chakradharpur News: शौच करने गई महिला को सांप ने डसा, भर्ती
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा पंचायत के टोला कारोडीह के बिपोन पाड़िया की धर्मपत्नी रांदाई तियू को सांप ने डस लिया जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता रांदोई तियू ने बताया बुधवार अहले सुबह करीबन चार बजे खेत की ओर शौच को गई थी। इसी दौरान उसके बायें पैर में सांप ने डस लिया। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों की दी। परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घर में सरकारी शौचालय बना था जो टूट गया है। अब वह उपयोगी नहीं है, जिस कारण शौच के लिए खेत में जाते हैं। फिलहाल महिला इलाज के बाद सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- शौच को गई महिला को सांप काटा, अस्पताल में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.