Chakradharpur News: शुद्ध पानी लेकर ग्रामीणों ने सोनुवा प्रखंड कार्यालय के घेराव करने की चेतावनी
चक्रधरपुर, जुलाई 8 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता सोनुवा प्रखंड की गोलमुंडा पंचायत के निश्चिंतपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर चर्चा की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि नलकूप से तेल जैसा लाल पानी निकल रहा है, जिससे सेहत को खतरा बना हुआ है। स्थानीय सांसद और विधायक इस दिशा में कोई पहल नहीं करने को लेकर बैठक में ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। जिसे प्रशासन को अधिकारियों को सौंप कर गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की जायेगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं करने पर सोनुवा प्रखंड कार्यालय में अनिश्चित कालीन घेराव किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से अमित महतो, वार्ड सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.