चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: सोनुवा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर गुरुवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। शिविर में अधिकार मित्र राजशेखर रवानी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संरचना, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया। मौके पर पीएलवी सह अधिकार मित्र श्रीकांत प्रधान, अरूप प्रधान, कार्यालय के कर्मचारी, एलएस, आंगनबाड़ी सेविका, जेएसएलपीएस के कर्मी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...