चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2027 को लेकर चक्रधरपुर प्रखंड के जिला परिषद भाग-1 क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। रविवार को चंपायडीह मैदान में क्षेत्र की आठ पंचायतों के बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध लोगों के साथ युवा समाजसेवी संजीत बांकीरा ने बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान संजीत बांकीरा ने जिला परिषद भाग-1 से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बैठक में संजीत बांकीरा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने...