Chakradharpur News: शिक्षक के प्रति विद्यार्थियों ने जताया सम्मान, योगदान को किया याद
चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- Chakradharpur News: तुलसी पब्लिक स्कूल रोलाडीह में शिक्षक दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता प्रकट की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों का सम्मान समारोह रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के ह्यूमैनिटीज विभाग की पूर्व डीन डा. एस पी मंडल ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन के पश्चात उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और किसी भी राष्ट्र का भविष्य उनके ही हाथों में गढ़ा जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने और जीवन में अनुशासन अपनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.