Chakradharpur News: शिक्षकों की मांग को लेकर मध्य विद्यालय गुईगांव में अभिभावको और बच्चों ने दिया धरना
चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुईगांव में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन समिति तथा स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक 178 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से महज दो शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में कुल चार शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें से दो शिक्षकों को पिछले तीन महीनों से दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इसके कारण विद्यालय में केवल दो शिक्षक ही 178 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इनमें कक्षा छह से आठवीं तक के 97 विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे में सीमित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.