चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के घाटी नीचे क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। गुरु गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, जगन्नाथपुर राजेश पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी काली गुप्ता, सूचना प्रबंधन प्रणाली समन्वयक देवाशीष रक्षित उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यालयवार रिपोर्ट एवं आंकड़ों का अवलोकन किया गया। गोष्ठी में शिक्षकों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति तथा बच्चों की प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यू-डायस प्लस में सभी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और प्रोफाइल अद्यतन के तहत जीपी, ईपी, एफपी एवं एसएफ कॉलम को ...