चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता आनंदपुर प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित आम बागान में रविवार को सुखदेव तिर्की की अध्यक्षता में शांति सभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोइलकेरा, गुदड़ी और बंदगांव क्षेत्र से बड़ी संख्या में शांति सभा के सदस्य शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के साथ संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान शांति सभा के अध्यक्ष कृष्णा जामुदा की गिरफ्तारी का मामला प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी की निष्पक्ष जांच कराने और अविलंब रिहाई की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए कई वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शांति सभा का गठन किया गया है। संगठन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था ब...