Chakradharpur News: शहीद लाल सिंह मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता बंदगांव बाजार एवं टोकाद में शहीद लाल सिंह मुंडा को रविवार को श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव व झामुमो नेताओं ने बंदगांव बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद टोकाद स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि शहीद लाल सिंह मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। वर्ष 1984 में वे शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को सरकार की ओर से जो सम्मान और लाभ मिलना चाहिए था, वह आज तक नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: आदिवासी मूलवासी खतियानी जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा ने मनाया स्थापना दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.