चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए नगर कार्यालय के बाहर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन भुगतान को लेकर उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू की है। वहीं, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से बातचीत हुई थी। उन्हें 10 अक्तूबर से पहले बकाया वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पांच माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप...