Chakradharpur News: वृद्ध महिला को झामुमो नेता ने दिया सहारा
चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत जलमय गांव में करीब दो महीने पूर्व एक अज्ञात वृद्ध महिला पहुंची थी। महिला अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है और कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने में असमर्थ है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह इधर-उधर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही थी और उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। झामुमो नेता प्रेम सिंह ओड़िया ने महिला को खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई तथा उसके रहने के लिए भी आश्रय की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते समाज के सभी लोगों को जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.