Chakradharpur News: वीर शहीद दुर्गाचरण महतो को दी गई श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: बंदगांव। गुरुवार को हुड़ांगदा पंचायत के हुड़ांगदा सुबानसाई चौक के समीप स्थित स्मारक स्थल पर वीर शहीद दुर्गाचरण महतो का 21वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेश गागराई, शहीद के परिजन, झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी सुखलाल महतो, शहीद के भाई बाचो महतो, विशकेसन महतो, रत्नाकर महतो, छक्कन महतो, मितेश महतो, कमलेश महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने शहीद दुर्गाचरण महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने शहीद के स्मारक पर दीप जलाकर एवं फूलमाला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भंडारा एवं बालक भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतना महतो, छक्कन महतो, हेमंत महतो, रंगलाल महतो, उत्तम महतो, मुंडा महतो, दिनेश महतो, सीताराम महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.