चक्रधरपुर, अक्टूबर 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के सरजू हलवाई से चांदमारी हनुमान मंदिर तक जर्जर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। नगर परिषद की ओर से 62 लाख रुपये की लागत से 600 मीटर लंबी सड़क का कालीकरण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक सुखराम उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क तीन चरणों में किया जाएगा। सड़क का कालीकरण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौके पर शेषनारायण लाल, निक्कू सिंह, वार्ड पार्षद संजय पासवान, कुमार विवेक, अमर साव, राजेश गुप्ता, राहुल साव समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 62 लाख से बनेगी सड़...