चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चिरिया। मनोहरपुर प्रखंड में सारंडा जंगल के बीहड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय सलाई का भवन जर्जर हो गया है। तीन कमरे के इस विद्यालय की कक्षाओं का प्लाटर पहले झड़ चुका है और बारिश के दिनों में बारिश का पानी छत से टपक रहा है। इससे विद्यालय में कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रधानाध्यापक राज कुमार लोहार ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में कुल चालीस बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में तीन कमरे हैं और तीनों कमरे की हालत जर्जर हो गई है। बारिश से पहले ही विभागीय अधिकारियों को विद्यालय के भवन की मरम्मत के लिए आवेदन दिया गया था। इधर, विद्यालय भवन जर्जर होने से बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई कर रहे हैं और कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा...