चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। कोल्हान के ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। तुलसीराम मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को रोलाडीह स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल परिसर, तुलसी नगर में आयोजित सेमिनार का भव्य उद्घाटन हुआ। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की चुनौतियां और समाधान विषय पर आयोजित इस सेमिनार में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पहुंचे शिक्षाविदों ने ग्रामीण शिक्षा की समस्याओं, गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार रखे। उद्घाटन समारोह में पटना विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. एके तिवारी, शांतिनिकेतन के कुलपति प्रो. डॉ. सिराजुल इस्लाम और बंगाल से पहुंचीं डॉ. सोमदत्ता भट्टाचार्य सहित कई शि...