चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाओं, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने चाईबासा स्थित बालकुंज अनाथालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर जीवन के वास्तविक मूल्यों से परिचित कराना था। अनाथालय में बच्चों के साथ समय बिताकर विद्यार्थियों ने यह समझने का प्रयास किया कि समाज के प्रत्येक बच्चे को स्नेह, सहयोग और सम्मान की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने घरों से लाए गए उपयोग योग्य कपड़े, अनाज एवं अन्य आवश्यक सामग्री अनाथालय के बच्चों के साथ साझा की। विद्यालय परिवार की ओर से भी आवश्यक सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...