चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार तांती ने सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में 13वें, 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि, बैंक खातों के संचालन, पंचायतों के दस्तावेजों के रखरखाव और एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 13वें वित्त आयोग की बची हुई राशि को संबंधित खाते से हस्तांतरित कराने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही बैंक से क्लोजर सर्टिफिकेट भी प्राप्त करें। उन्होंने पंचायतों में सभी आवश्यक कागजातों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने पर जोर दिया। बताया कि पंचायतों में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है, ऐसे में सभी सामानों और दस्तावेजों का उचित रखरखाव ...