Chakradharpur News: वार्ड 17 में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में बुधवार को हाजी हाशिम मास्टर के घर से असलम कुरैशी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास वार्ड पार्षद विनय बर्मन ने किया। मौके पर पार्षद ने कहा कि वार्ड में सड़क एवं नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि सड़क बनने से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुमताज अंसारी उर्फ कलकतिया, झामुमो नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद सलीम समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.