Chakradharpur News: वन पोसैता से पोसैता रेलवे स्टेशन तक पक्की सड़क निर्माण की मांग
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले गोईलकेरा प्रखंड के कायदा पंचायत में वन पोसैता गांव से पोसैता रेलवे स्टेशन तक लंबी छह किली मीटर लंबी सड़क की ग्रामीणों ने निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद अबतक इस सड़क का पक्की करण नहीं किया गया है। जिस कारण आज भी ग्रामीण कच्ची सड़क से ही आना जाना करते है। वहीं सड़क नहीं होने के कारण वन पोसैता, रोंगो, बगैरकिला, लांबिया, बालिया सहित दर्जनों गांव के लोगों को गोईलकेरा प्रखंड मुख्यालय और पोसैता रेलवे स्टेशन आवाजाही करने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण बारिश का पानी जमने से सड़क पर फिसलन होने लगी है। जिस कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाली मरीज सहित अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.