चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत हुडंगदा गांव निवासी समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की। महतो ने कहा कि बरसात के मौसम में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम के समय सुरक्षित भवन या पक्के मकान में शरण लें तथा मोबाइल पर मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुले क्षेत्र में फंस जाए तो झुककर ब...