Chakradharpur News: लौड़िया गांव की नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के लौड़िया गांव स्थित नदी से रविवार को पुलिस ने करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल चक्रधरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान होने तक शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस को युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.