Chakradharpur News: लौजोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 से
चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लौजोड़ा काला द्वारा दुर्गा पूजा के मौके पर 17 अक्तूबर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें 17 अक्तूबर को स्थानीय कलाकारों के बीच डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय पुरस्कार 71 सौ,, तृतीय पुरस्कार पांच हजार और चतुर्थ पुरस्कार तीन हजार रुपये के साथ सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं 18 अक्तूबर को बूगी-वूगी डांस एवं चपोल डांस का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 19 अक्तूबर को रांची से नागपुरी, हो, मुंडा, उरांव एवं संथाल समाज के कलाकारों द्वारा गीत संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पारंपरिक मंदिर पर आधारित भव्य पंडाल का हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.