चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गोबरी नाला में एक व्यक्ति का शव टोकलो पुलिस ने मंगलवार देर शाम को बरामद किया था। जानकारी के अनुसार मृतक 42 वर्षीय सांवरु हांसदा उर्फ भोजू उर्फ बुद्धेश्वर हांसदा पिता संकु हांसदा शनिवार देर रात तीन बजे से लापता था। परिजन एवं स्थानीय लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को ग्रामीणों ने लौजोड़ा स्थित गोबरी नाला में सड़ा-गला शव देखा। इसके बाद उसकी पहचान की गई तो पता चला यह शव सांवरु हांसदा की है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। बुधवा...