चक्रधरपुर, सितम्बर 17 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। लोहार जनकल्याण समिति झारखंड की चक्रधरपुर ईकाई द्वारा बुधवार को चक्रधरपुर अंचलाधिकारी को उपायुक्त के नाम एक मांगपत्र सौंपकर खतियानी लोहार जाति को एसटी का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की है। लोहार जन कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि झारखंड में खतियानी लोहारा जाति को एसटी का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। जबकि लोहार जाति को एसटी का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जबकि खतियानी लोहार और लोहरा एक ही जनजाति है और जाति विसंगतियों के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जाति विसंगतियों को दूर करने की मांग की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जाति विसंगतियों को दूर नहीं किया गय...