Chakradharpur News: लालबाजार गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के भालुपानी पंचायत के डोमरा टोला लालबाजार गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। मामले की जानकारी झामुमो प्रखंड संगठन सचिव भीमसेन केराई को मिली तो उन्होंने विभाग से संपर्क किया। प्रयास के एक माह बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। झामुमो प्रखंड संगठन सचिव भीमसेन केराई ने नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। गांव में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर साधुचरण प्रधान, सुदर्शन गागराई, बिनोद, बंगरा, मांझी राम, सचिन, माका केराई, तुरी केराई, रमेश, सूर सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.