चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में फैले सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट जंगल से लाल आतंक का साया खत्म हो चुका है। 2 करोड़ बीस लाख के इनामी दो नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा मुठभेड़ में ढेर हो चुका है। वहीं जंगल में सक्रिय करीब 50 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, लेकिन अब भी सारंडा जंगल में लापता सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान बादल मुर्मू के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद परिजनों की उम्मीद जगी है कि अब बादल मुर्मू के लापता होने के रहस्य से पर्दा उठेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...