चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत अंतर्गत टिकरचांपी गांव स्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग लाइब्रेरी केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर गुरुवार को मुखिया समीना गागराई ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। मुखिया ने बताया कि लाइब्रेरी केंद्र के जीर्णोद्धार में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने देखा कि खिड़कियों में लोहे की ग्रिल लगाने के बजाय केवल एल्युमिनियम चैनल और कांच लगाया जा रहा है। वहीं, कमरों में भी पारंपरिक मजबूत दरवाजे की जगह एल्युमिनियम के गेट लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पुस्तकालय निर्माण में देरी और अनियमितता का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन मुखिया के अनुस...