चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, समय पर जांच की आवश्यकता और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से बुखार, ठंड लगना, तेज सिरदर्द या शरीर में दर्द होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की। मौके पर मुखिया कुश पूर्ति मौजूद थे, उन्होंने भी मलेरिया जांच कराया और ग्रामीणों को भी मलेरिया जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मलेरिया से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय पर जांच और उपचार ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने बता...